प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म वाराणसी की रिलीज तारीख पर एसएस राजामौली ने आखिरकार अपनी मुहर लगा दी है। कथित 1300 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म रिलीज की तारीख को लेकर खूब चर्चा बटोर रही थी। हाल ही में, राजामौली ने वाराणसी शहर में, जिसके नाम पर शीर्षक है, फिल्म के होर्डिंग्स भी लगवाए जिसके बाद चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया। अब फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज तारीख से पर्दा उठाया गया है।
निर्माताओं ने एक्स पर वाराणसी का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में आसमान से धरती पर उल्का पिंडों को गिरते हुए दिखाया गया है जिससे ज्वालामुखी जैसी आग की लपटें निकल रही हैं। पोस्टर के साथ बताया गया है कि फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के आधिकारिक शीर्षक का अनावरण नवंबर, 2025 को हैदराबाद में आयोजित ग्लोबट्रॉटर कार्यक्रम में किया गया था।
फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज भी कहानी के अहम किरदार रहने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक शिव भक्त की है जो एक रहस्यमयी मशन पर निकलता है और रास्ते में लगातार उसे क्लू मिलते हैं। लेकिन जैसे ही वो इस खोज के पड़ाव पार करता है तो पाता है कि इस मिशन के लिए उसे शैतान ने लगाया है और वह पूरी दुनिया पर राज करना चाहता है। हालांकि अभी तक फिल्म की कहानी पूरी तरह से सामने नहीं आई है। फिल्म के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं जिसमें महेश बाबूब का एक लुक सामने आया था। जिसमें वे शिव की सवारी नंदी पर बैठे हैं और हाथ में त्रिशूल लिए हैं। साथ ही उनके चेहरे पर जोरदार गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।
साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी एक दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं औनके किरदार का नाम मंदाकिनी है। बीते दिनों प्रियंका ने इसका एक लुक भी शेयर किया था जिसमें वे साड़ी पहने हाथों में बंदूक लिए दिख रही हैं। प्रियंका के इस अंदाज को देख फैन्स और भी उत्साहित हो गए हैं। लंबे समय बाद प्रियंका हॉलीवुड से भारतीय फिल्म में नजर आने वाली हैं।
बता दें कि डायरेक्टर राजामौली अपनी ग्रांड फिल्मों और भव्य वीएफएक्स के लिए जानी जाती हैं। वाराणसी फिल्म का भी बजट 1300 करोड़ रुपयों से ज्यादा का है। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने भी इसकी पु्ष्टि की थी। कपिल शर्मा के शो में पहुंची प्रियंका ने कहा था कि वे लंबे समय बाद किसी भारतीय फिल्म में लौटी हैं और उनका किरदार कमाल का रहने वाला है। फैन्स भी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















