रतलाम, आरएनएस, 17 नवंबर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे ने बताया कि कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रतलाम के जिला मुख्यालय रतलाम पर दो अनुपयोगी शासकीय वाहन रूड्डद्धद्बठ्ठस्रह्म्ड्ड ङ्गङ्घरुश रूश्च-02-॥ष्-0156 (ङ्घद्गड्डह्म् 2010) एवं रूड्डद्धद्बठ्ठस्रह्म्ड्ड ङ्गङ्घरुश रूश्च-02-॥ष्-0157 (ङ्घद्गड्डह्म् 2010) को सार्वजनिक नीलामी ‘जैसी स्थिति में है उसी स्थितिÓ में 25 नवंबर (मंगलवार) को दोपहर 2 से 3 बजे के मध्य पृथक-पृथक नीलामी की जाना है।
इस हेतु बोलीदार को प्रत्येक वाहन के लिए रूपये 5,000/-की नगद धरोहर राशि नजारत अनुविभाग, जिला न्यायालय रतलाम में 24 नवंबर को सायं 5 बजे तक जमा कराना आवश्यक होगी। साथ ही बोली अंतिम होने पर जमा कराई गई धरोहर राशि के समायोजन पश्चात शेष संपूर्ण धनराशि का भुगतान बोली अंतिम होने के अगले कार्य दिवस तक जमा कराना होगा और असफल बोलीदार की धरोहर राशि नीलामी कार्यवाही संपूर्ण होने के पश्चात् तत्काल वापस लौटायी जाएगी। वाहन का भौतिक निरीक्षण न्यायालय परिसर रतलाम में किया जा सकेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

