बस्ती 18 नवंबर (आरएनएस)। मंगलवार को भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय राव के नेतृत्व में रूधौली थाना क्षेत्र के कुचुरूआ के नागरिकों के साथ जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि कुचुरूआ के भूमिहीन अनुसूचित जाति के नागरिक जो कई पुश्तों से खाली जमीनों पर मकान बनवाकर रह रहे हैं उक्त भूमि उन्हें आवंटित करा दिया जाय।राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि रूधौली थाना क्षेत्र के कुचुरूआ गांव में अनुसूचित जाति के गरीब लोग ग्रामीणों की सहमति से कई पुश्तों से मकान बनवाकर रह रहे हैं किन्तु कोई अभिलेख उनके पास नहीं है, इसे लेकर वे परेशान रहते हैं। मांग किया गया है अनुसूचित जाति के नागरिकों को उक्त जमीन आवंटित करा दिया जाय।ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव साधूशरन आर्य, अर्जक समाज के राष्ट्रीय संयोजक गौरीशंकर, पंकज कुमार, चुन्नीलाल, नन्दलाल, मदनलाल, अनारा देवी, बाबूराम आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

