अयोध्या 18 नवंबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेसीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडिटर एव जिलाध्यक्ष अयोध्या नीलमणि त्रिपाठी ने टी, एफ, आई,के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा की आवाहन पर जनपद अयोध्या के सभी 11 विकास खंडों व नगर क्षेत्र से शिक्षकों के दिल्ली के राम लीला मैदान में 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले धरने में प्रतिभाग किए जाने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई इसी क्रम में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले सभी ब्लाकों से शिक्षक बस व ट्रेन के साथ ही निजी साधन के माध्यम से दिल्ली जाने की तैयारी है गूगल मीट के दौरान ब्लॉक के पदाधिकारी एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई जिसमें सभी विकास खंडों के अध्यक्ष, मंत्री ,कोषाध्यक्ष, एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंत्री को दिल्ली जाने वाले शिक्षकों की व्यवस्था एवं वहां पहुंचने की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई शिक्षक संघ के जिला मंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि सभी विकास खण्डों से न्यूनतम एक बस एवं ट्रेन व अपने निजी साधन से शिक्षकों को दिल्ली जाना है उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को 2 वर्ष के भीतर ट,ई टी उत्तीर्ण करने का सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है उक्त आदेश को शिक्षक केंद्र सरकार की लचर पैरवी एवं एनसीटीई की शिथिलता के कारण शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है वहीं संघ के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती ने शिक्षकों के बड़ी संख्या में आंदोलन में प्रतिभा करने की अपील की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

