रास्ता के किनारे पेड़ की डाल से लटका मिला शव
जयदीप यादव
कोलकाता 18 नवंबर (आरएनएस)। देश दुनिया में कालीघाट शक्तिपीठ के तौर पर ख्यात कालीघाट थाना इलाके में आज तब हड़कंप मच गया जब यहां एक युवक स्वपन दास (39) की रहस्यमयी मौत हो गई। लालबाजार पुलिस मुख्यालय की माने तो स्वपन दास का शव कालीघाट थाना इलाके के आई/एफ/ओ 68/2, हरीश मुखर्जी रोड में रास्ते के किनारे एक पेड़ की डाल से झुलता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने जब स्वपन दास को उक्त अवस्था में देखा तो उन्होंने थाने को सूचित किया। पुलिस ने आकर उसके शव को बरामद किया व एसएसकेएम अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पुलिस के अनुसार उन्हें सुबह 7.35 बजे उक्त घटना की जानकारी मिली। स्वपन कालीघाट के ही 48 कालीघाट रोड का निवासी था। उक्त युवक की मौत कैसे हुई इसके बारे में पुलिस प्राथमिक तौर भी कुछ नहीं बता पा रही है। लेकिन घटना की जांच पुलिस कर रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्वपन की मौत का पता चलेगा। वैसे कुछ लोगों का मानना है कि यह हत्या की वारदात हो सकती है। सवाल उठ रहा है कि युवक की हत्या किसने की और क्यों। अगर यह खुदकुशी का ममला है तो स्वपन ने ऐसा क्यों किया। लेकिन जो भी हो यह माना जा रहा है कि उक्त घटना देर रात की है। वैसे इलाके की सीसीटीवी के फुटेजों को देखा जा रहा है जिससे शायद पुलिस के हाथ कोई सुराग लगे। पुलिस के अनुसार घटना को लेकर उन्हें किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

