प्रयागराज 18 नवंबर (आरएनएस)। सिविल डिफेंस डिविजन चौक की मुख्यालय कार्यालय के निर्देशानुसार डिविजन चौक की एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक बलुआघाट बारादरी पर हुई जिसमें सिविल डिफेंस के दसों पोस्ट के वार्डन उपस्थित हुए। मानी मेहरा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के संबंध में बुलाई गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य सुगमता के साथ सकुशल प्रशिक्षण प्राप्त करना है।
आज इसी संदर्भ में विचार विमर्श कर प्रशिक्षण के लिए टीम लीडर का चयन स्वैच्छिक रूप से किया गया। ताकि टीम लीडर अपनी अपनी टीम के वॉर्डनों का प्रशिक्षण अच्छे से सम्पन्न करवा लें। टीम लीडर का चयन स्वैच्छिक रूप से किया गया। स्वयं वॉर्डन ने आगे बढ़ कर लीडरशिप ग्रहण की जोकि सफलता की ओर प्रथम पथ प्रदर्शित करता है।
टीम लीडरों में रचना श्रीवास्तव, रानी केसरवानी, रीतिमा सिंह, मो0 शादाब, रितेश गुप्ता, संदीप मिश्रा, शेषधर मिश्रा, रवि कुमार साहू,अभिषेक चड्ढा शामिल हैं। साथ ही इनके साथ सह-सहयोगी भी रहेंगे उसका चयन टीम लीडर स्वत: अपने स्तर से करेंगे। जिसकी सूचना मुख्यालय एवं डिविजन को प्रेषित करेंगे। सभी पोस्ट के सम्मानित वॉर्डन व सभी सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

