प्रयागराज 18 नवंबर (आरएनएस)। लक्ष्य यादव के शतक (106 नाबाद, 50 गेंद, छह चौके, 11 छक्के) और अंकितेश की विस्फोटक पारी (91 रन, 36 गेंद, 10 चौके, छह छक्के) की बदौलत रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को 83 रन से हराकर वाईएमसीए स्कूल की इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
वाईएमसीए मैदान पर मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में रेड हाउस ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन (लक्ष्य यादव 106 नाबाद, अंकितेश 91, श्लोक चंद्रा 1/38) बनाये।
जवाब में ग्रीन हाउस की टीम 15 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन (श्लोक चंद्रा 32, दिव्यांश यादव 23, अंकितेश 1/09, प्रशांत कुमार 1/16, अभय राज 1/18, लक्ष्य यादव 1/19, शुभम यादव 1/19) ही बना सकी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

