प्रयागराज 18 नवंबर (आरएनएस)। रेलगांव क्लब और किड्स प्रयागराज क्लब ए ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये।
रेलगांव क्लब ने सूबेदारगंज स्थित अपने मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में 40 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन (उद्गम श्रीवास्तव 38, रेहान वजाहत 21, ध्रुव सिंह 3/23, देवेश नारायण 2/21, समर्थ मधुबन 2/22) बनाए। जवाब में मिलेनियम क्लब की टीम 17 ओवर में 40 रन (हरिओम राय 17, आयुष्मान 4/16, रेहान वजाहत 3/02, जयवर्धन सिंह 3/14) पर सिमट गई। मैच में अरुण कुमार व रवींद्र आनंद अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर गंगा डिग्री कॉलेज ने 29.4 ओवर में 129 रन (अभिताभ 33, अनुराग पटेल 20 नाबाद, उत्कर्ष सिंह 4/28, राघव दुबे 4/29) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब ए ने 23.4 ओवर में तीन विकेट पर 130 रन (राघव दुबे 74 नाबाद, स्वास्तिक चौधरी 22 नाबाद, अनुराग पटेल 2/24, देवेंद्र यादव 1/24) बना लिए। मैच में सुधीर सोनकर व मोहम्मद नबी अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

