प्रयागराज 18 नवंबर (आरएनएस)। फाफामऊ क्लब ने कालिदास क्लब को पांच विकेट से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये।
फाफामऊ मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में कालिदास क्लब ने 34.5 ओवर में 126 रन (अखिलेश यादव 29, ओसामा बिन वसीम 24, तन्मय मालवीय 20, प्रियांशु यादव 3/20, नितिन यादव 3/28, गौरव पाठक 2/22) बनाए।
जवाब में फाफामऊ क्लब ने
14 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन (सौरभ प्रताप सिंह 48, अमित यादव 39, प्रियांशु यादव 28, अखिलेश यादव 2/26, अक्षर 2/35, मोहम्मद अरमान 1/09) बना लिए। मैच में अजय कुमार व हितेश श्रीवास्तव अंपायर एवं प्रीतेश सोनकर स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

