2000 छात्रों ने लिया हिस्सा
प्रयागराज 18 नवंबर (आरएनएस)। सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, नैनी में आज यातायात पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज, मिशन शक्ति, साइबर अपराध प्रकोष्ठ एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ शाखा (प्रयागराज) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल जागरूकता महाअभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत उप निरीक्षक सपना (थाना नैनी) के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, ऑनलाइन सतर्कता तथा डिजिटल सुरक्षा के आवश्यक नियम समझाए। इसके बाद उप निरीक्षक यातायात इंद्रपाल वर्मा ने सड़क सुरक्षा, हेलमेट-सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात संकेतों के पालन एवं दुर्घटना रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों पर छात्रों को जागरूक किया।
इस अवसर पर अपराध निरोधक समिति प्रयागराज के सचिव संतोष कुमार ने अत्यंत प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा अपराध-विहीन समाज की स्थापना के लिए कार्य करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन तथा सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुरक्षा, अनुशासन और जागरूकता को विद्यालयी शिक्षा का महत्वपूर्ण भाग बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अशोक सिंह, संजय शुक्ला, अर्जुन सिंह, संदीप सोनी, सुधीर कुमार प्रजापति, यूथ टीम प्रभारी मनीष कुमार विश्वकर्मा, सक्षम विश्वकर्मा एवं गौरव विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्रतिष्ठित शिक्षकों में राधेश्याम तिवारी, संजय कुमार मिश्रा, श्रीमती पदमा सिंह, राजकुमार पाल, अखिलेश कुशवाहा, अगम कुमार पाठक, श्याम सुंदर मिश्र एवं अन्य आचार्यगण को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

