प्रयागराज 18 नवंबर (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सऊदी अरब में सोमवार तड़के मक्का से मदीना जा रही बस के तेल टैंकर से टकराने से हुए भीषण सड़क हादसे के दौरान 45 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत पर गहरा अफ़सोस जताया है।
शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर मंगलवार जवाहर स्क्वायर पर अपराह्न हुई शोक सभा में कहा गया कि हादसे की खबर से सभी को गहरा सदमा पहुंचा है। हाशमी ने कहा कि हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों के यात्री विशेष कर तेलंगाना से उमराह करने सऊदी अरब गए ज़ायरीनों की मक्का से मदीना जा रही बस के मुफिरयात इलाके के पास एक डीजल टैंकर से जबरदस्त तरीके से टकरा जाने के कारण दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं चपेट में आए हैं। उमराह के मुबारक सफर के दौरान हुआ हादसा दिल दहलाने वाला है। दुख की इस घड़ी में हम सभी मुतासिर परिवारों के साथ खड़े हैं और दुआ करते हैं की रब परिवार वालों को दुख सहने की ताकत और सब्र दे।
इस मौके पर हादसे में मारे गए सभी लोगों के प्रति 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, जिय़ा उबैद, परवेज़ सिद्दीकी, ख़ुश नावेद फारुखी , मानस शुक्ला,अफऱोज़ अहमद, शाहनवाज़ कुरैशी, नसीम अहमद , मोहम्मद शारिक, मो. हसीन, तालिब अहमद,इमरान रशीद , नसरीन बानो, मो. ज़ावेद , नसरीन बानो , रिज़वाना बेगम , अजय श्रीवास्तव सचिन कुशवाहा आदि ने गहरा दुख जताया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

