आजमगढ़ 18 नवम्बर(आर एन एस)भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा गोपालपुर-344 के चारों मंडलों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर मंडल-वार बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, विधानसभा गोपालपुर के स्ढ्ढक्र संयोजक कुंवर रणंजय सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में बूथ स्तर पर मतदाता सूची को मजबूत बनाने, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा छूटे हुए नामों के संशोधन पर विशेष जोर दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

