आजमगढ़ 18 नवम्बर(आर एन एस) कंधरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़,दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार व बाइक बरामद, मंगलवार को थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर विशेष की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान दो शातिर एवं अंतरजनपदीय अपराधियों को मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार किया गया।प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार मय टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो शातिर अपराधी अवैध असलहे के साथ एक मोटरसाइकिल पर किशुनदासपुर से सेहदा की ओर आ रहे हैं। जानकारी पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम भोर्रा-मकबूलपुर अंडरपास पुलिया के पास चेकिंग करने लगी। थोड़ी देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई पड़े। पुलिस को देखते ही अभियुक्तों ने वापस भागने का प्रयास किया, जिससे उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर सर्विस लेन में गिर गई। अपने को घिरता देखकर दोनों अभियुक्तों ने झाडिय़ों की आड़ से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा साहसिक कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायर किया गया जिसमें दो बदमाश घायल हुए।
त्रिभुवन सिंह उर्फ गोलू, पुत्र पप्पू सिंह उर्फ रघुनाथ सिंह, निवासी सिकन्दरपुर, थाना कोतवाली, जिला गाजीपुर (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई जिसमें इसके बांए पैर में गोली लगी है।दूसरे बदमाश की पहचान- पंकज पासवान, पुत्र राजेन्द्र पासवान, निवासी ग्राम डिडखिली, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई जिसमें दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को इलाजा हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

