प्रयागराज 19 नवंबर (आरएनएस )। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भारत रत्न एवं सहस्त्राब्दी की महिला इंदिरा गांधी को उनकी 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रात: आनंद भवन में आयोजित समारोह में पार्टीजनों ने राष्ट्रनेत्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनका नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कहा कि वह गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नेता होने के साथ-साथ विश्व शांति का प्रतीक थी। उन्हें भारत की सबसे शक्तिशाली और करिश्माई प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाता है जो 20 वीं सदी की एक विलक्षण प्रतिभा वाली विश्व नेता थी । उनमें सबसे बड़ा गुण उनका निडर होना था। बांग्लादेश का निर्माण, पोखरण परीक्षण, जमींदारी उन्मूलन, बैंकों का राष्ट्रीयकरण और प्रीवीपर्स खत्म कर उन्होंने उन परंपराओं को चुनौती दी जो भारत के संविधान के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ थे। इंदिरा जी ने गरीबी हटाने के लिए तात्पर्य रह जीवन के अंतिम सांस तक भारत को एकजुट बनाए रखने का जो संकल्प लिया था उसे सर्वोच्च बलिदान दे पूरा किया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, शेखर बहुगुणा, किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी अशफाक अहमद ,संजय तिवारी, राम मनोहर सरोज, अनूप त्रिपाठी ,अफरोज अहमद देवराज उपाध्याय , राकेश पटेल, प्रतिमा त्रिपाठी, शरद उपाध्याय, मनोज पासी सुनील पांडे रिजवाना बानो, तारिक अब्बासी, गीता भारती , विनय दुबे ,नसरीन बेगम, मनोज सिंह, अजय श्रीवास्तव राजदेव गुप्ता, नागेश्वर मिश्रा श्याम धुरिया अमर सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
बाद में पार्टी जनों ने सर्किट हाउस चौराहा स्थित इंदिरा जी की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया और उनके बताएं मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

