अभिभावकों एवं महाविद्यालय प्राध्यापकों के मध्य संवाद को सुदृढ़ करना था उद्देश्य
प्रयागराज 19 नवंबर (आरएनएस )। जगत तरण गल्र्स डिग्री कॉलेज में आज अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों एवं महाविद्यालय प्राध्यापकों के मध्य संवाद को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अशिमा घोष द्वारा किया गया। उन्होंने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति हेतु सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों को महाविद्यालय से संबंधित अपने सुझाव एवं अभिमत साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा प्रस्तुत मुद्दों के समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संयोजन अभिभावक-शिक्षक संघ की प्रभारी डॉ. अजीता ओझा द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया भी संपन्न हुई, जिसमें अभिभावकों को विभिन्न पदों के लिए नामित कर निर्वाचित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर श्रीमती हरप्रीत कौर उपाध्यक्ष संजय सिंह सचिव लक्ष्मी शंकर अग्निहोत्री उप-सचिव श्रीमती पुष्पा द्विवेदी सह सचिव श्रीमती निशा त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा देवी चुनीं गईं।
इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय की मुख्य प्रॉक्टर डॉ. शिखा दीक्षित ने भी अभिभावकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के नियम विनियमों की जानकारी प्रदान की तथा परिसर में अनुशासन एवं उत्तरदायी आचरण के महत्व पर बल दिया।
अंत में, प्राचार्या प्रो. अशिमा घोष ने सभी अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया, जिसके उपरांत अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर प्रो. रतन कुमारी वर्मा, प्रो. शिखा दीक्षित, प्रो. अंशुमाला मिश्रा, डॉ. अंकिता चतुर्वेदी, डॉ. अंजलि शिवहरे, डॉ. प्रमा द्विवेदी, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. ऐश्वर्या सिंह, डॉ. मधुरी राठौर, डॉ. फ़ातिमा नूरी, डॉ. सुकृति मिश्रा, डॉ. निर्मला गुप्ता, डॉ. आयुषी अग्रवाल तथा डॉ. स्नेहा सिंह आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

