प्रयागराज 19 नवंबर (आरएनएस )। राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय, प्रयागराज में विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवम्बर, 2025) के अवसर पर आज इलाहाबाद डिग्री कालेज व जगत तारन गल्र्स डिग्री कालेज प्रयागराज के छात्र/छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कर भारत की सांस्कृतिक ऐतिहासिक व कलात्मक पाण्डुलिपियों का साक्षात दर्शन किया।
डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में इलाहाबाद डिग्री कॉलेज से आये छात्र/छात्राओं में शोध छात्र तथा एम0ए0 के विद्यार्थी थे। समस्त विद्यार्थी पांडुग्रंथों के प्रति उत्सुक दिखे और अपनी उत्सुकता को प्रश्न पूछ कर शांत किया। उन्होंने सर्वप्रथम मूल पाण्डुलिपियों का अवलोकन किया।
डॉ मीना श्री व प्रमा द्विवेदी के नेतृत्व में जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज से आये छात्र/छात्राओं में शोध छात्र तथा एम0ए0 के विद्यार्थी थे।समस्त विद्यार्थी पांडुलिपियों का अवलोकन कर तृप्त हुए। उन्होंने सर्वप्रथम मूल पाण्डुलिपियों का अवलोकन किया।
।मूल पांडुलिपियों के अंतर्गत ऋग्वेद,यजुर्वेद, सामवेद, विष्णु पुराण, वाल्मीकि रामायण, भगवदगीता, चरक संहिता, सम्पूर्ण महाभारत, रामचरित मानस, मुग़ल कालीन फरमान, तोगरा, अल कुरान, नल दमन, आईने अकबरी,रामायण मसीही, फारसी भाषा में लिखित रामायण व महाभारत आदि ग्रंथों का अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए के प्रतिभागियों एवं महाविद्यालय के अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी ने किया। इस अवसर पर रोशन लाल, अजय कुमार, मो0 शफीक, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार आदि की उपस्थिति रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

