सुल्तानपुर 19 नवंबर (आरएनएस )। ग्राम निज़ाम पट्टी पोस्ट के.एन.आई. निवासी परनित तिवारी का चयन दिल्ली की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ। इनके पिता पिंकल प्रकाश तिवारी कम्पोजिट विद्यालय पूरे दशवत ब्लॉक कुड़वार में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। परनित ने अपना प्रारम्भिक प्रशिक्षण क्रिकेट कोच दिलशाद अहमद (लकी ) से बाबू के.एन. सिंह क्रिकेट अकादमी में प्राप्त किया। बिहार के खिलाफ चल रहे अपने पहले मैच में पहली पारी में अभी तक 4 विकेट प्राप्त किये हैं।सुल्तानपुर के लिए यह दोहरी खुशी का समय है क्योंकि इसी वर्ष इसी अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कुशाग्र सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की -23 क्रिकेट टीम में हो चुका है।जिला क्रिकेट संघ के सचिव असद अहमद,सदस्य गफ्फार अहमद, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर ने परनित की इस सफलता पर हर्ष जताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

