जयसिंहपुर/सुलतानपुर 19 नवंबर (आरएनएस )। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बांदा-टांडा हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाल्वो बस ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। यह घटना सेमरी बाईपास के हरिहरपुर क्रॉसिंग पर हुई। पुलिस जीप एक कॉलर की सूचना पर कोची गांव घटनास्थल पर जा रही थी, जहां मारपीट की घटना हुई थी। इस हादसे में पुलिस जीप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि पुलिस वाहन चालक और सिपाही बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार लक्ष्मी हाली डे की बस जोकि दिल्ली से सवारियों को लेकर आजमगढ़ जा रही थी। सेमरी बिरमलपुर क्रॉसिंग से सड़क पार कर रही पुलिस वाहन को तेज रफ्तार वाल्वो बस ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस जीप में सवार चालक शिव कुमार वर्मा और हेड कॉन्स्टेबल नीरज तिवारी सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप का अगला टायर फट गया। जबकि दोनों बाल बाल बच गए।वाल्वो बस चालक सिराज अहमद, जो आगरा का निवासी है, उसने बताया कि यह बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर आजमगढ़ जा रही थी। वही पुलिस वाहन सवार हेड कॉन्स्टेबल नीरज तिवारी ने जानकारी दी कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। उन्होंने बताया कि वह लोग दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की सूचना पर कोची गांव जा रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हुई। सेमरी पुलिस चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया। चालक सिराज अहमद समेत बस को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस कागजात की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि बस दिल्ली से आजमगढ़ तक यात्रियों को कैसे ले जा रही थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

