जयसिंहपुर/सुलतानपुर 19 नवंबर (आरएनएस )। सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र स्थित बहाउद्दीनपुर गांव में एक विधवा महिला को अपना घर बनाने से रोका जा रहा है। पीडि़त अंजू सिंह का आरोप है कि उनके देवर कृष्ण कुमार सिंह निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। अंजू सिंह ने बताया कि जब उन्होंने मिस्त्री बुलाकर घर की नाप-जोख शुरू कराई, तो उनके देवर कृष्ण कुमार सिंह जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मजदूरों को भी भगा दिया और घर नहीं बनने देने की बात कही।अंजू सिंह के अनुसार, उनके पास रहने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है। वह अपनी तीन बेटियों के साथ तिरपाल लगाकर गुजर-बसर कर रही हैं। यह मकान उनकी ‘घरौनीÓ संपत्ति है, जिसका निर्माण वह अपने हिस्से में कर रही थीं। यह मामला घरौनी मकान संख्या 758 से संबंधित है, जिसमें अंजू सिंह और कृष्ण कुमार सिंह दोनों आधे-आधे हिस्सेदार हैं। अंजू सिंह का आरोप है कि उनके देवर, जो जयसिंहपुर तहसील में वकालत करते हैं, उन्हें उनका हिस्सा नहीं देना चाहते। इस संबंध में अंजू सिंह ने जिलाधिकारी, सुल्तानपुर को एक शिकायती पत्र दिया है। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जयसिंहपुर के ष्टह्र और स्ष्ठरू को जांच के निर्देश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

