जयसिंहपुर/सुल्तानपुर 19 नवंबर (आरएनएस )। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मूंगर स्थित आर.ए.वी.डी. स्पेक्ट्रम एकेडमी सभागार में श्याम चरित मानस लोक साहित्य न्यास द्वारा साहित्य रत्न राम बुझारत वर्मा ‘किंशुकÓ की पुण्यतिथि पर माधव महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य भूषण डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहित्येन्दुÓ ने की, जबकि आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायुÓ, डॉ. राम प्यारे प्रजापति, प्रख्यात गद्यकार दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेशÓ और माधव घराना प्रमुख जय नारायण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कवि हरिनाथ शुक्ल ‘हरिÓ ने कार्यक्रम का संचालन किया। मां सरस्वती की वंदना व माधवदास, राम बुझारत वर्मा और समरजीत यादव की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एन.पी. शुक्ला ने वाणी वंदना प्रस्तुत की तथा मंचस्थ मनीषियों का सम्मान किया गया। संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए एडवोकेट डॉ. जया सिंह को ‘नारी शौर्य सम्मानÓ, सलिल कुमार धुरिया को ‘कला कुसुम सम्मानÓ, अभिमन्यु शुक्ला ‘तरंगÓ और बिन्दू वंदना शिवा को ‘साहित्य सुमन श्री सम्मानÓ, डॉ. दीपा द्विवेदी को ‘आदर्श शिक्षक गौरव सम्मानÓ तथा रमेश चंद्र निषाद को ‘जन सेवा कीर्ति सम्मानÓ प्रदान किया गया। अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, जिनमें सलिल कुमार धुरिया की याद हमें आवै आज बाबू जी की बतिया , रजनीश मिश्र की चलो कुछ इतिहास के पन्नों पर लिखा जाए , डॉ. करुणेश भट्ट के हाइकु, ‘तरंगÓ की वीर रस रचना दिखावै की दुनियां और डॉ. दीपा द्विवेदी की भावुक रचना पापा आज भी आंखें आपको ढूंढती हैं प्रमुख रहीं। सर्वेश कान्त वर्मा ने भेजा है तुम्हें श्रद्धा का सुमन प्रस्तुत किया, जबकि नागेन्द्र यादव, बिन्दू वंदना शिवा, बृजेश वर्मा, नफीसा, अशोकाचार्य अनन्त और राज बहादुर राना ने भी अपनी कविताओं से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम के अंत में सचिव सर्वेशकान्त वर्मा ‘सरलÓ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

