जौनपुर 19 नवंबर (आरएनएस )। पद्मश्री लोकगीत एवं कजरी गायिका श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव का बुधवार को नगर के टीडी कालेज में आगमन हुआ, । प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही उर्मिला श्रीवास्तव की मधुर प्रस्तुतियाँ, जिन्होंने अपने प्रसिद्ध लोकगीत रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे, मनभावन देवी भजन, तथा स्वरमयी कजरी गीतों से हॉल में ऐसा रस घोला कि उपस्थित सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। हर प्रस्तुति पर तालियों की गडग़ड़ाहट लंबे समय तक गूंजती रही।उर्मिला के साथ श्रेष्ठ शुक्ला, प्रदेश सचिव ैच्प्ब् ड।ब्।ल्, तथा उनकी पूरी टीम उपस्थित रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम और भी भव्य बना। प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, अजय सिंह प्रोफेसर नरेंद्र देव पाठक तथा सत्य प्रकाश सिंह, मनोज सिंह, सुनील सिंह, दिनेश सिंह, संजय सिंह, अभिषेक सिंह अमरेश राय, प्रीति उपाध्याय, रीता सिंह, गीता मिश्रा, नरेंद्र सिंह, राजीव सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

