जौनपुर 19 नवंबर (आरएनएस )। क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 09 से 11 दिसम्बर, तक अमेठी में तथा जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 06 से 08 दिसम्बर तक गाजीपुर में किया जा रहा है। जनपद जौनपुर के जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी खिलाडिय़ों का जनपदीय चयन परीक्षण 21 नवम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोट्र्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी खिलाड़ी ही 25 नवम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन, जो डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में मध्यान्ह 12 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। मण्डल स्तरीय चयन उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन में प्रतिभाग कर सकते हैं। जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हेतु खिलाडिय़ों की जन्म तिथि 01 जनवरी 2006 के बाद की होनी चाहिए तथा बालकों का वजन 75 किग्रा0 तथा बालिकाओं का वजन 65 किग्रा0 से अधिक नहीं होना चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

