जौनपुर 19 नवंबर (आरएनएस )। पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में साइबर जागरूकता कार्यशाला का सफल किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य साइबर धोखाधड़ी और अपराधों से आम नागरिकों तथा पुलिसकर्मियों को जागरूक करना और उनके बचाव के तरीकों पर प्रशिक्षण देना था। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, और अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी ने वर्चुअल माध्यम से सीधे संवाद स्थापित किया. उन्होंने साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।वर्कशॉप में साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करने के लिए साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट श्री राहुल मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए व्यावहारिक जानकारी और तकनीकी गुर साझा किए। इस अवसर पर जिला जज जौनपुर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक , सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने अपील की कि वे साइबर फ्रॉड की किसी भी घटना को हल्के में न लें और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। इस वर्कशॉप का उद्देश्य आम जनता और पुलिस बल के बीच साइबर सुरक्षा की एक मजबूत कड़ी स्थापित करना है, ताकि जिले में एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

