लालगंज, प्रतापगढ़ 19 नवंबर (आरएनएस ): अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। लीलापुर थाना क्षेत्र के कीर्तपुर गांव निवासी विवेक माली 22 वर्ष पुत्र सज्जन लाल माली बुधवार को सुबह रोजी रोजगार के सिलसिले में घर से गुजरात जाने के लिए ई रिक्शा से परिवार के साथ प्रतापगढ़ शहर जा रहा था। रानीगंज अजगरा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही लीलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

