लालगंज, प्रतापगढ़ 19 नवंबर (आरएनएस )। कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, बलबा समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमें में कोर्ट के वांछित को धर दबोचा। लालगंज के दरोगा अशोक यादव बुधवार को फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। कोतवाली के विश्राम का पुरवा जेवई निवासी वांछित नन्हकू पुत्र विश्राम को मुकदमें में पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने घर के समीप से उसे धर दबोचा। पुलिस ने वांछित आरोपी को दोपहरबाद जेल भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

