लालगंज, प्रतापगढ़ 19 नवंबर (आरएनएस )। इंटरनेट मीडिया पर बुधवार को अवैध तमंचे के साथ दो युवकों की फोटो वायरल होने से खलबली मच गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। इंटरनेटमीडिया पर वायरल यह वीडियो सांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव का बताया जा रहा है। तमंचे संग प्रसारित युवक द्वारा इलाके में दबंगई करने व लोगों को धमकी देने की भी चर्चा होती लोगों में देखी सुनी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

