-बीकापुर विधायक ने सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में निकली पद यात्रा
सोहावल-अयोध्या 19 नवंबर (आरएनएस )। सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में निकली यात्रा की अगुवाई करते बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने कहा कि अखंड भारत के प्रणेता, राष्ट्रवादी गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल उस समय गृहमंत्री पद पर मौजूद नहीं होते तो जम्मू कश्मीर उस समय पाकिस्तान में हो जाता। लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल के आइडियल रवैया के चलते प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू तथा पाकिस्तान का मंसूबा सफल नहीं हो सका। यह बातें मसौधा के सावित्री मैरिज लाल में भारत रतन लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती समारोह के अवसर पर विधायक डा. अमित सिंह चौहान की अगुवाई में पदयात्रा वर्कशाप से निकलकर हजारों लोगों की भारी भीड़ के साथ सावित्री मैरिज लान पर पहुंच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी। लगभग 5000 लोगों की उमड़ी भारी भीड़ को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष पूर्व सांसद बैज नाथ रावत, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव अनुपम वर्मा धर्मवीर सिंह चौहान शिवपूजन सिंह दिनेश वर्मा राम कृपाल वर्मा मनोज वर्मा ब्लाक प्रमुख सोहावल अनिल कुमार प्रियदर्शी, ब्लाक प्रमख सोहावल, धर्म राज वर्मा,राम चन्दर वर्मा, सुनील वर्मा, आदेश पटेल, गौरव वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

