-कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला के यहां तिलक समारोह में हुए शामिल
रूदौली-अयोध्या 19 नवंबर (आरएनएस )। कर्नाटक राज्य के नगर विकास व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के एच मुनियप्पा ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में बिहार चुनाव पहली बार ऐसे मोड़ पर पहुंचा जहां करीब 40 हजार करोड़ रुपए की योजना चुनाव के दौरान जनता तक पहुंचाई गई और लगभग तीस हजार करोड़ रुपए महिलाओं के खाते में प्रति महिला दस हजार दिए गए जो सरकारी योजना कम वोट खरीदने का तरीका ज्यादा है।चुनाव आयोग आंख बंद करके सो रहा है बिहार में एन डी ए की जीत बेइमानी से हुई है।यदि ईमानदारी से चुनाव हुए होते तो महागठबंधन भारी बहुमत से चुनाव जीतता।उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जिस प्रकार से लोकतंत्र पर डाका डालने का काम करते हैं यह यह उचित नहीं हैं।आने वाले समय में जनता इनसे हिसाब लेगी।श्री मुनियप्पा ब्लाक मवई के ग्राम हंसराजपुर में कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला के यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी इनके मनसूबों को पूरा नहीं होने देगी।संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस नेता तथा लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा के लिए तथा भाजपा द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति को मिटाने के लिए हजारों किमी0 यात्रा करके देश में अमन चैन का संदेश दिया।कैबिनेट मंत्री के एच मुनियप्पा ने रुदौली क्षेत्र से अपना लगाव जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए रुदौली विधान सभा में मैने कई विकास कार्य किए हैं जिनमें उमापुर दुल्लापुर मार्ग से हंसराजपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनावाई इसके अलावा करीब कई सड़के भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि रेलमंत्री रहते हुए रुदौली रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण,रेलवे ओवरब्रिज का भी उन्होंने तत्कालीन सांसद निर्मल खत्री के कहने पर कराया था। रुदौली, पटरंगा, दरियाबाद में उन्होंने आधा दर्जन ट्रेनों का स्टॉपेज कराकर यात्रियों को सुविधाएं दी थीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कई ट्रेनों के ठहराव को भी बंद कर दिया है जिससे जनता को काफी परेशानियां हो रही है।मुनियप्पा ने कर्नाटक राज्य के कैबिनेट मंत्री होने पर भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रोटोकॉल न दिए जाने पर नाराजगी जताई।उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कोई भी प्रोटोकॉल का व्यक्ति पहुंचता है तो उसे पूरा सम्मान दिया जाता है।लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने संस्कार विहीन व्यवहार किया है।इससे पूर्व जिले की सीमा पर पहुंचने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,अयोध्या नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम,वरिष्ठ नेता शिवशंकर शुक्ला,जिला महामंत्री राजकुमार पांडेय,जिला उपाध्यक्ष मुजतबा खां ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष रुदौली तारिक रुदौलवी,इरफान खां,ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला जिला सचिव अतीकुर्रहमान खान आदि ने मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कर्नाटक के नगर विकास एवं खाद्य मंत्री के एच मुनियप्पा ने ग्राम नौगवा डीह पहुंच कर कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला की मां स्वर्गीय ब्रजरानी शुक्ला की समाधि के निकट बन रहे मात्र पित्त स्थल पहुंच कर उसका शिलान्यास किया और उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

