-नफरत के बीज बोकर सत्ता में आई पार्टी देश को नुकसान पहुंचने की कर रही साजिश : चेतनारायण सिंह
अयोध्या 19 नवंबर (आरएनएस )। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने किया तथा संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा इंदिरा गांधी एक ऐसी प्रधानमंत्री थी जिसमें साहस, कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ दूरदर्शी सोच थी, उन्होंने हमेशा भारत देश की उन्नति के लिए कार्य किया, उन्होंने पाकिस्तान से अलग कर बांगला देश की नींव रखी। उन्होंने कहा इंदिरा गांधी की नीतियों के बदौलत ही भारत देश ने जो विकाश की ऊंचाई हासिल किया उसे देश में नफरत की बीज बोकर सत्ता में आई पार्टी देश को नुकसान पहुंचने की साजिश कर रही है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा श्रीमती इंदिरा गांधीने अपने प्रधान मंत्री पद से भारत को दुनिया में सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाई। उन्होंने भारत के सर्वांगीण विकास के लिए विदेश नीति, आर्थिक प्रगति की नींव, विश्व शांति आदि को लागू किया। उन्होंने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा इंदिरा गांधी एक ऐसी प्रधानमंत्री थी जिसमें देश के लिए निरंतर कुछ करने की ललक थीं उन्होंने देश के विकास के लिए जीवन पर्यन्त कार्य किया। जिला प्रवक्ता शीतला पाठकने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा श्रीमती गांधी भारतवर्ष की उन्नति के मार्ग को नया आयाम दिया उन्होंने भारतवासियों में सर्व धर्म कुटुंबकम की भावना के साथ प्रशस्त किया। पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने कहा इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव अनुकरणीय रहेगा। गोष्ठी के प्रमुख रूप से उमेश उपाध्याय, डॉ विनोद गुप्ता ,अश्विनि सिंह मधुर , जनार्दन मिश्रा, कविंद्र साहनी, चंचल सोनकर, अरुण साहू, प्रहलाद मांझी मो मैक आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

