अयोध्या 19 नवंबर (आरएनएस )। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स (महिला/ पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। इसी क्रम में 100 मीटर के रेस (पुरुष) में अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के अभिजीत सिंह प्रथम, डॉ. अशोक कुमार स्मारक संस्थान के अभिराज सिंह द्वितीय, एवं देव इंद्रावती पीजी कॉलेज टांडा के अंकित यादव तृतीय रहे। 200 मीटर की रेस प्रतियोगिता में देव इंद्रावती पीजी कॉलेज टांडा के रिजवान शमशाद प्रथम एवं इसी महाविद्यालय के विकास सिंह द्वितीय, एवं केएनई पीएसएस के शाहबाज़ ख़ान तृतीय रहे। 5000 मीटर की रेस में माँ गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कॉलेज के मो. शबान प्रथम, देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी के सुभाष यादव द्वितीय एवं आर आर पीजी कॉलेज अमेठी के सचिन कुमार तृतीय रहे। 10000 मीटर की रेस प्रतियोगिता में माँ गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कॉलेज के मो. शबान प्रथम, देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी के बृजेन्द्र कुमार द्वितीय, एवं राणा प्रताप पीजी कॉलेज के धर्मेंद्र कुमार प्रजापति तृतीय रहे। सचिव क्रीड़ा परिषद डॉ. आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि ब्रॉड जंप की प्रतियोगिता में नंदिनी नगर पीजी कॉलेज गोंडा के शिशुपाल प्रथम, आरआर पीजी कॉलेज अमेठी के राजन मिश्रा द्वितीय, आचार्य नरेंद्रदेव पीजी कॉलेज बभनान के संतोष कुमार तृतीय रहे। वही हाई जंप में एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा के निखिल दुबे प्रथम, बैजनाथ शिवकला बाराबंकी के शुभम यादव द्वितीय एवं अवध विश्वविद्यालय कैंपस के आर्यन कुमार तृतीय रहे। ट्रिपल जम्प में अवध विश्वविद्यालय कैंपस के अभिजीत सिंह प्रथम, झामबाबा पीजी कॉलेज अम्बेडकर नगर के रवि द्वितीय एवं आशा भगवान बक्श सिंह कॉलेज के आदित्य सिंह तृतीय रहे। शॉटपुट प्रतियोगिता में देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के उत्कर्ष राजपूत प्रथम, ग्रामोदय आश्रम पीजी कॉलेज के सिद्धार्थ राणा द्वितीय, एवं धर्मादेवी बद्रीप्रसाद पीजी कॉलेज के यश शुक्ला तृतीय रहे। डॉ. अनुराग पांडेय ने बताया कि हैमर थ्रो प्रतियोगिता में नंदिनीनगर पीजी कॉलज के बृजेंद्र प्रताप सिंह अव्वल रहे, द्वितीय स्थान पर देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के महफूज़ आलम रहे, वही तृतीय स्थान पर महाराजा देवी बक्श सिंह पीजी कॉलेज के रितेश कुमार रहे। डिसकस थ्रो प्रतियोगिता में देव इंद्रावती के सूरज यादव प्रथम एवं द्वितीय धीरज रहे, तृतीय स्थान पर धर्मदेवी महाविद्यालय के यश शुक्ला रहे। महिला वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रेस में रामनेवाज सिंह पीजी कॉलेज कुमारगंज की श्रेया यादव प्रथम, द्वितीय स्थान पर देव इंद्रावती पीजी कॉलेज की महिमूर एवं तृतीय स्थान पर विश्वविद्यालय कैंपस की कृतिका सिंह ने जीत दर्ज की। 200 मीटर की रेस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय कैंपस की पलक तिवारी प्रथम, देव इंद्रावती पीजी कॉलेज की महिमूर द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कैंपस की कृतिका सिंह रहीं। 5000 मीटर की रेस प्रतियोगिता में देव इंद्रावती की अनामिका, द्वितीय स्थान पर वर्तिका पटेल एवं तृतीय स्थान पर श्रेया पटेल रहीं। 10000 मीटर रेस प्रतियोगिता में देव इंद्रावती पीजी कॉलेज की नेहा वर्मा प्रथम एवं अंजलि पटेल द्वितीय रहीं। ब्रॉड जम्प में राम देव पीजी कॉलेज अयोध्या की सोनी प्रथम, द्वितीय स्थान पर बैजनाथ शिवकला पीजी कॉलेज बाराबंकी की प्रियंका एवं तृतीय आरआर पीजी कॉलेज अमेठी की महिमा रहीं। ट्रिपल जम्प में देव शिक्षण संस्थान खजुरी अयोध्या की नेहा प्रथम, झामबाबा पीजी कॉलेज की पूजा यादव द्वितीय एवं राम देव पीजी कॉलेज की सोनी तृतीय रहीं। शॉटपुट प्रतियोगिता में देव इंद्रावती से मोनिका प्रथम, आरआर पीजी कॉलेज से वैष्णवी तिवारी द्वितीय, बैजनाथ शिवकला की प्रयंका रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो में आरआर पीजी कॉलेज से प्रथम अनुष्का मौर्य एवं द्वितीय ममता सिंह रहीं। डिस्कस थ्रो में आरआर पीजी कॉलेज की अनुष्का मौर्य प्रथम एवं ममता सिंह द्वितीय रहीं। इस अवसर पर डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अयूब सिद्दीकी, कुमार मंगलम सिंह, स्वाति उपाध्याय, राजन सिंह एवं अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

