कुशीनगर, 19 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के हाटा तहसील सभागार में बुधवार को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 महिला उत्पीडन घटनाओं की रोकथाम एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों में राशन कार्ड-01, पुलिस विभाग के 05, राजस्व विभाग-6, कमिश्नरी विभाग-01, महिला कल्याण विभाग-01, बेसिक शिक्षा अधिकारी से संबंधित 1, कुल 15 मामले प्रस्तुत हुए। कुल 15 प्रकरण संबंधित विभागों को प्रेषित कर आख्या सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। तदोपरान्त सदस्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपस्थित मरीजों, परिजनों के साथ बात-चीत किया गया।
सदस्य द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी दशा में बाहर की दवा न लिखी जाय। उसके पश्चात् कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय हाटा का निरीक्षण कर आवासित बालिकाओं के साथ भोजन भी की। इसके पश्चात ऑगनबाडी केन्द्र पगरा में 04 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली देकर सम्मानित किया एवं 06 माह के नवजात शिशु को खीर खिलाकर अन्नप्राशन मनाया गया। इसके साथ ही सदस्य द्वारा आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण किया तथा वन स्टॉप सेन्टर कुशीनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी कुन्दन सिंह, सुनिल सिंह, नायब तहसीलदार हाटा, श्रीमती उषा सिंह, तहसीलदार हाटा, जिला प्रोबेशन कार्यालय से नलिन सिंह, प्रीति सिंह, ऋषिकेश सिंह, संगीता मिश्रा, मनोज कुमार, अरूण कुमार दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रत्युश चन्द्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी हाटा विन्ध्यवासिनी कुमार त्रिपाठी, चन्द्रभूषण दूबे काउन्सलर परिवार न्यायालय, श्रीमती अनुसुईया सिंह व रिंकू सिंह पी0एल0वी0, डी0 एल0 एस0 ए0 आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

