व्यापारी नेता जयदीप सिंह के प्रयास ने नगर वासियों को दिलाई बड़ी राहत
जिला अस्पताल का बंद गेट खुला, व्यापारियों के संघर्ष की बड़ी जीत
बाराबंकी 19 नवंबर (आरएनएस )। आम जनमानस और व्यापारियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (पंजी) के निरंतर और अथक प्रयासों के फलस्वरूप लगभग 10 वर्षों से बंद पड़ा जिला चिकित्सालय का अहम गेट आज दिनांक 19 नवम्बर 2025 को फिर से खोल दिया गया। शहरवासियों में खुशी का माहौल है, क्योंकि अब आकस्मिक स्थिति में मरीज लेकर आने वाले वाहनों को हाईवे का एक किलोमीटर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। रात के समय शहर गेट से सीधे जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर तक एम्बुलेंस और मरीज वाहन निर्बाध रूप से पहुंच सकेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बृजेश कुमार एवं संगठन के जिला अध्यक्ष इंजी. जयदीप सिंह ने सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में गेट का उद्घाटन कर इसे आम जनता को समर्पित किया। संगठन का यह प्रयास जनहित में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष इंजी. जयदीप सिंह, महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अमरेश शुक्ला, उपाध्यक्ष मोनू त्रिवेदी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अमित सचदेवा, जिला विधिक सलाहकार ऋषि कालरा, टिकैतनगर जिलाध्यक्ष कृपा शंकर, शहर अध्यक्ष मन्नू लाल चौरसिया, महामंत्री मुकेश त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष, रामशंकर, मंत्री संतोष पेड़ा, नरेंद्र सोनी, अरुण कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग एवं जनमानस। गेट खुलने से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में तेज़ी आएगी और शहरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह कदम जनता के हितों के प्रति संगठन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

