सादगी से मनाई गई पूर्व पीएम की जयन्ती, पूर्व सांसद ने दी श्रद्धांजलि
बाराबंकी 19 नवंबर (आरएनएस )। सांसद आवास पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी की जयन्ती पर पुष्प अर्पित करते हुए याद किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयन्ती हर वर्ष 19 नवम्बर को मनाई जाती है, उनका जन्म 19 नवम्बर सन् 1917 को इलाहाबाद उ0प्र0 में हुआ था। आज का दिन देश के लिये उनके योगदान और उनकी आसाधारण नेतृत्व क्षमता को याद करने का अवसर देती है। श्री पुनिया जी ने कहा कि, उन्हें ”आयरन लेडी” के नाम से भी जाना जाता है। वह भारत की राजनीति में एक अत्यन्त प्रभावशाली और विवादास्पद व्यक्तित्व की महिला थी। उन्होनें भारत को एक नई दिशा वह पहचान दी। इस अवसर पर एड0 के.सी श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, एड0 वीरेन्द्र यादव, एड0 राकेश तिवारी, एड0 राजेश पाण्डेय एड0 अयाज खान, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अजीत वर्मा, अखिलेश वर्मा, मोइनुद्दीन अंसारी, रामहरख रावत, इरफान कुरैशी, ऑरिफ करपिया, मोहम्मद जिशान, रमेश कश्यप, रामसेवक रावत, रामलखन रावत, सन्दीप कुमार, राजकुमार सोनी, प्रशान्त सिंह आदि लोग उपस्थित थे। वहीं ब्लाक बनीकोडर के कोटवा सड़क मे अकील टेन्ट पर इंदिरा गांधी जी की जयंती पर पुष्प अर्पित करके मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक अजीम शख्सियत बताया। इस मौके पर पूर्व जिला सचिव मनीष रावत, ब्लाक अध्यक्ष बनीकोडर भानू वर्मा, अकील अहमद, राम नरेश गौतम, लवकुश रावत, अमित रावत, अजय कुमार, दिलशाद अहमद, इमरान इदरीसी, विवेक कुमार साहिल आदि लोगो मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

