उत्पादकता गोष्ठी एवं मिलेट्स मेला का राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने किया उद्घाटन
बाराबंकी 19 नवंबर (आरएनएस ) राजकीय इण्टर कालेज आडिटोरियम में मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा की उपस्थिति में जनपदस्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी, उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत एकदिवसीय जनपदस्तरीय मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी एवं मिलेट्स रेसिपी उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही शोध केन्द्र द्वारा संचालित आरएटीडीएस योजनान्तर्गत किसान संगोष्ठी/मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों तथा अधिकारियों द्वारा मेले में लगे कृषकोपयोगी स्टालों का अवलोकन करने के उपरान्त दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत देय सुविधाओं एवं योजनाओं के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत किसान भाइयों को दिये जा रहे लाभ एवं उनकी उन्नति के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत द्वारा केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसान भाइयों, महिलाओं एवं युुवाओं हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुये बताया गया कि सरकार सतत रूप से सभी स्तरों पर किसान भाइयों और महिलाओं के उत्थान हेतु प्रयत्नशील है। विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह द्वारा किसान भाइयों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि वर्तमान सरकार कृषकों के समस्त हितों को ध्यान में रखते हुये ही नीतियों का संचालन करती है। इसके साथ ही इन-सीटू योजनान्तर्गत पराली प्रबन्धन के सम्बन्ध में जनपदस्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, जिला पंचायत सदस्य भुल्लन वर्मा, डा0 अवधेश वर्मा, राम बरन वर्मा, श्री ललित वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी, अन्ना सुदन, उप कृषि निदेशक धीरेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत, कृषि विज्ञान केन्द्र, हैदरगढ़ के अध्यक्ष डा0 अश्वनी कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक रूपन रघुवंशी, अग्रणी जिला प्रबन्धक सौरभ मौर्य, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई आर.के सिंह, भूमि सरंक्षण अधिकारी, गोमती सौरभ कुमार, भूमि सरंक्षण अधिकारी, कुर्सी विनोद कुमार यादव आदि सहित कृषि एवं सम्वर्गीय विभागों के जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

