सीडीओ ने मुबारकपुर के निरीक्षण में बीएलओ को दिये निर्देश
मसौली, बाराबंकी 19 नवंबर (आरएनएस ) मुख्य विकास अधिकारी अ,सुदन में ग्राम पंचायत मुबारकपुर पहुंचकर पंचायत घर, अमृत सरोवर और कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत मुबारकपुर में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अ.सुदन ने पंचायत घर पहुँचकर प्रगाढ़ मतदाता सूची के कार्यो की प्रगति की बीएलओ से जानकारी प्राप्त करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अ. सुदन ने मनरेगा से निर्मित अमृत सरोवर तालाब को देखा जिसकी साफ-सफाई के निर्देश दिए।कंपोजिट विद्यालय मुबारकपुर की शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता हकीकत जानी। विद्यालय में तैयार एमडीएम की बच्चों से खाने की गुणवत्ता पूछी और स्वच्छता को लेकर अधीनस्थों को जरूरी निर्देश भी दिये। इस मौके पर डीडीओ भूषण कुमार, पीडी राकेश सिंह, बीडीओ संदीप कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान कान्ति देवी, पंचायत सचिव राम प्रकाश वर्मा, रोजगार सेवक हेमंत वर्मा, अजय वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

