फतेहपुर, बाराबंकी 19 नवंबर (आरएनएस )। नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा के साथ सुंदर झांकी का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा राष्ट्रगौरव, वीरांगना की अदम्य साहस-गाथा और भारतीय संस्कृति के वैभव को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली गई। इस झांकी को देखकर नगर वासियों के हृदय में नई ऊर्जा व देश के प्रति समर्पण की भावना का संचार हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक लाल बहादुर वर्मा व प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वज पूजन व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शोभायात्रा का आगाज विद्यालय से शुरू होकर तहसील चौराहा, बाईपास होते हुए पटेल चौराहा पटेल चौराहा, सटटी बाजार चौराहा, मुशीगंज बाजार, महावीर मार्ग से भ्रमण कर पुन: विद्यालय पर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में महारानी लक्ष्मीबाई के अद्वितीय पराक्रम व अंग्रेजो से लड़ते हुएब अपनी मातृभूमि, राज्य और स्वाभिमान की रक्षा हेतु किए गए उनके शौर्यपूर्ण संग्राम का जीवंत चित्रण विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया गया। झांकी में रानी लक्ष्मीबाई के पराक्रम को देखकर नगरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। शोभायात्रा में शामिल छात्राएं भारत माता की जय व लक्ष्मी बाई अमर रहे के गगनभेदी जयघोष ने संपूर्ण वातावरण को गूंजायमान कर दिया। इस दौरान सभी छात्रों के अंतर्मन में राष्ट्रभक्ति के साथ वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के प्रति सम्मान का भाव और प्रबल होता गया। कार्यक्रम समापन के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को जलपान कराया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह एवं अभिभावकों ने राष्ट्र से ओतप्रोत कार्यक्रम भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

