सूरतगंज, बाराबंकी 19 नवंबर (आरएनएस )। थाना रामनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित महिला ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़त महिला ने दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है कि बीती 14 नवंबर की रात करीब 9रू30 बजे जब वह अपने घर में खाना बना रही थीं, तभी गांव के कुछ दबंग युवक अचानक उसके घर में गलत नीयत से कमरे की ओर खींचने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका पति मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे पीडि़ता सहित उसके पति को काफी चोटें आईं। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और आए दिन शराब पीकर उसे गालियां देते हैं, जिससे उसका पूरा परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। पीडि़ता की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जब आरोपी व्यक्ति से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

