भोपाल 20 नवंबर (आरएनएस)।जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़, भोपाल में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026, शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 को भोपाल जिले के 08 केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी, जिसके प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
प्राचार्य, नवोदय विद्यालय रातीबड़,भोपाल ने सभी पालकों से अपील की है कि वह अपने पाल्य-पाल्या का प्रवेश पत्र ऑनलाइन ठ्ठड्ड1शस्रड्ड4ड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ या ष्ड्ढह्यद्गद्बह्लद्वह्य.ह्म्ष्द्बद्य.द्दश1.द्बठ्ठ/ठ्ठ1ह्य/्रस्रद्वद्बह्लष्टड्डह्म्स्र से स्वयं ही प्राप्त (डाउनलोड) करें। प्रवेश पत्र प्राप्ति में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ जिला भोपाल के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता हैं जहाँ के दूरभाष क्रमांक 0755-2896325, 9584359571 हैं।

