भोपाल 20 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर लगाई गई सब्जी, खिलौने, कपड़े, जूते, चप्पल, कंबल, जैकेट, टेडीवियर आदि की दुकानों के अलावा आवागमन में बाधक दो पहिया, चार पहिया वाहन, लोडिंग आटो, आईसक्रीम की गाड़ी एवं बड़ी संख्या में ठेले, गुमठियां, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड आदि को हटाया साथ ही अवैध रूप से बनें टपरे, बीम, छप्पर आदि को भी तोडऩे की कार्यवाही की और ठेले, गैस चूल्हे, रेलिंग, स्टूल, कुर्सी, स्टेण्ड बोर्ड, कांटे, रैक सहित अन्य प्रकार की सामग्री जप्त की।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने गुरूवार को होषंगाबाद रोड कौषल परिसर, मिसरोद रोड गुराडी घाट, मिसरोद थाना, कटारा अमलतास चौराहा, डीमार्ट चौराहा,ललिता नगर मार्केट, जे.के. हास्पिटल, चूना भट्टी से सर्वधर्म, चूना भट्टी, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, नूतन कालेज चौराहा, लिंक रोड नं.-1, भीम नगर, सेकेण्ड स्टॉप, काग्रेंस कार्यालय, एम.पी. नगर जोन-1, 10 नम्बर बस स्टॉप, निजामुद्दीन रोड, नरेला गांव, अयोध्या बायपास, नरेला जोड, जे.के. रोड, भारत टाकीज, पातरा पुल, भोपाल टाकीज, रेल्वे स्टेषन प्लेटफार्म नं0-1, अषोका गार्डन, तक, रायसेन रोड अप्सरा टाकीज, ईदगाह हिल्स वाजपयी नगर, रॉयल मार्केट, गांधीनगर बस स्टेण्ड, भोपाल मेमोरियल हास्पिटल, सांई हास्पिटल, करोंद पेट्रोल पंप, करोंद चौराहा, जेल रोड आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अनेक स्थानों से सब्जी, कपड़े, खिलौने, कंबल, जूते, चप्पल, जैकेट, टेडीवियर आदि की दुकानों को हटाया साथ ही बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड आदि भी हटाए। निगम अमले ने अप्सरा टॉकीज रोड से आवागमन में बाधक 20 चार पहिया वाहन, नूतन कॉलेज चौराहा से 01 आईसक्रीम की गाड़ी, अयोध्या बायपास रोड से 03 लोडिंग आटो आदि को हटवाया। निगम अमले ने होशंगाबाद रोड कौशल परिसर में अवैध रूप से बना 01 टपरा, मिसरोद रोड गुराड़ी घाट क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 बीम, ईदगाह हिल्स क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 कच्चा मकान तथा अयोध्या बायपास रोड व भोपाल मेमोरियल हास्पिटल के निकट अवैध रूप से बनें 15 छप्परों को भी हटाया। निगम अमले ने उपरोक्त कार्यवाही के तहत 02 ठेले, 16 बड़े गैस के चूल्हे, 19 स्टूल, 01 काउंटर, 03 स्टैण्ड बोर्ड, 02 कांटे, 01 रैक, 02 कुर्सियां सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।

