भोपाल 20 नवंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में कोपल स्कूल में राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
महापौर मालती राय ने गुरूवार को विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में नीलबड़ स्थित कोपाल हॉयर सेकण्ड्री स्कूल में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद राजमणी उईके के अलावा शाला के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

