दतिया 20 नवंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय एकता और अखण्ड़ता के प्रतीक लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दतिया जिले में सांसद संध्या राय के नेतृत्व में आज गुरूवार को विकासखण्ड भाण्ड़ेर में एकता पदयात्रा का सफल आयोजन किया गया। पदयात्रा के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भाण्ड़ेर सोनाली राजपूत सहित जप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, स्कूली छात्र-छात्रायें व भाण्ड़ेर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एकता पदयात्रा शासकीय डिग्री कॉलेज भाण्ड़ेर से प्रारंभ होकर लहार रोड़ होते हुए पानी की टंकी, घटिया बाजार, गांधी चौक होते हुए पटेल चौराहे पर समाप्त हुई। जहां सांसद द्वारा सरदार वल्लभ पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पदयात्रा से पहले सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल ने देश की अखण्ड़ता और एकता की नीव रखी। उन्हें आदर्श के रूप में मानते हुए उनके इस महत्व पूर्ण योगदान को हमेश स्मरण कर याद रखा जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान विधालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडिट, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज और एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारों से पदयात्रा को देशभक्ति की भावना से भर दिया।

