दतिया 20 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे की अध्यक्षता में आज गुरूवार को जनपद पंचायत कार्यालय भाण्ड़ेर के सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् चल रहे मतदाता सूची के सत्यापन कार्य से संबंधित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, सीईओ जनपद सुमन चक, तहसीलदार सुनील भदौरिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निग अधिकारी, सुपरवाईजर तथा बीएलओ बर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार आपस में समन्वय बनाकर करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कार्य की प्रगति कम है इस हेतु ऐसी कार्ययोजना बनायें कि कार्य जल्दी हो सके। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्णत: गंभीरता से करें कोई भी अधिकारी कर्मचारी में कार्य में हीला हमाली न करें अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी।

