दतिया 20 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे आज गुरूवार ग्राम सालोन भिटारी पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्गवासी बीएलओ उदयभान सिहारे के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। कलेक्टर वानखडे ने दिवंगत कर्मचारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुखद समय में प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने स्वर्गवासी बीएलओ के पुत्र एवं पुत्री से उनकी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी लेते हुए कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का आवेदन करें, आपकी योग्यता अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने अपना मोबाइल नंबर परिवार जनों को देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो आप मुझे बताएं। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भांडेर सोनाली राजपूत, ग्राम के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

