भोपाल 21 नवंबर (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने रेड रोज स्कूल के वार्षिक उत्सव एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
महापौर मालती राय ने शुक्रवार को सिंधी कालोनी स्थित रेड रोज स्कूल के वार्षिक उत्सव एवं प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। महापौर राय ने इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों सहित प्राध्यापकगण, विद्यार्थीगण, अभिभावकगण सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

