भोपाल 21 नवंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने जिंसी चौराहा पर सड़क डामरीकरण कार्य हेतु भूमिपूजन किया। नगर निगम द्वारा लगभग 40 लाख रुपये की लागत से उक्त डामरीकरण कार्य कराया जा रहा है।
महापौर मालती राय ने शुक्रवार को जिंसी चौराहा पर सड़कों के डामरीकरण कार्य हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण हेतु भूमिपूजन अवसर पर स्थानीय पार्षद पप्पू विलास, पार्षद शिखा गोहल के अलावा कृष्णा घाडगे, नवल प्रजापति, निर्भय धाकड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

