भोपाल 21 नवंबर (आरएनएस)।सांसद आलोक शर्मा व महापौर मालती राय ने विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में राज्य स्तरीय डाक टिकिट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
सांसद आलोक शर्मा व महापौर मालती राय ने विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में शुक्रवार को समन्वय भवन में तीन दिवसीय 14वे राज्य स्तरीय डाक टिकिट प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, महापौर राय आदि ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित डाक टिकिटों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर महापौर सतना योगेश ताम्रकार, ग्वालियर हाई कोर्ट के न्यायधीश अनिल वर्मा,पोस्ट एण्ड टेलीग्राफ डिपार्टमेंट के डायरेक्टर पवन कुमार डालमिया सहित गणमान्य नागरिक एवं डाक विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

