भोपाल 21 नवंबर (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने सेंट जार्ज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया।
महापौर मालती राय ने शुक्रवार को करोद स्थित सेंट जार्ज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के वार्षिक उत्सव-2025 का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। महापौर राय ने वार्षिक उत्सव के आयोजन एवं विद्यार्थियों द्वारा किये गये प्रस्तुतिकरण की सराहना की और शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर शाला प्रबंधन द्वारा महापौर मालती राय का सम्मान शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों सहित प्राध्यापकगण, विद्यार्थीगण, अभिभावकगण सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

