*जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है प्रयास
मडि़हान, मीरजापुर,22 नवंबर (आरएनएस)। जनपद को टीबी मुक्त श्रेणी में लाने के प्रयास क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर 2025 शनिवार को पुन: विभागीय टीम द्वारा विकास खंड राजगढ़ क्षेत्र के बाबा सिद्धनाथ इंटर कॉलेज जौगढ़ के प्रांगण में उपस्थित छात्रों को टीबी एवं एचआईवी जैसे गंभीर रोग के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा विद्यार्थियों को टीबी के समस्त लक्षण से परिचित कराते हुए उसके बचाव एवं सरकारी नि:शुल्क सभी जांच इलाज सुविधाओं के साथ-साथ पोषण योजना के तहत दिए जा रहे टीबी मरीजों को प्रति माह 1000 रुपये के विषय में भी विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। श्री यादव द्वारा उक्त के साथ ही बच्चों को एचआईवी जैसे गंभीर बीमारी के होने के कारण एवं उसके बचाव को भी विधवत समझाया गया और कहा गया कि आप सभी नि:क्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के मदद में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए लक्षण प्रभावित व्यक्ति को जांच एवं इलाज हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक भेजने का प्रशंसनीय कर्तव्य निभाने का प्रयास अवश्य करें, जिससे कि हमारा जनपद जल्द से जल्द टीबी मुक्त जनपद होने का गौरव प्राप्त कर सके। उपरोक्त कार्यक्रम में क्षय विभाग के अजीत कुमार सिंह, जेड अहमद, मनभावन तथा विद्यालय प्रधानाचार्य सतीश कुमार यादव एवं प्रवक्ता राजीव दुबे, अमरनाथ सिंह, सुभाष चंद्र, रमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

