मीरजापुर,22 नवंबर (आरएनएस)। तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडे के अध्यक्षता में थाना परिसर में समाधान दिवस संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष बचे हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु तहसीलदार ने राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
फरियादियों द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से अध्ययन करते हुए तहसीलदार दीक्षा पांडे ने क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर मामले को गंभीरता से परख करते हुए निस्तारण करने का निर्देश दिया। शेष बचे हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस टीम को निर्देशित करते हुए तहसीलदार दीक्षा पांडे ने कहा कि शासन की मंशा है कि फरियादी को बार-बार अपनी समस्या लेकर थाना तहसील का चक्कर न काटना पड़े जिसके परिपेक्ष्य में आप लोग मौके पर जाकर फरियादी से मिलकर समस्या का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करते हुए दो गवाहों के समक्ष फोटोग्राफी कराते हुए रिपोर्ट समय के अंदर प्रस्तुत करें। तहसीलदार ने टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादी की समस्या निस्तारण करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

