ड्रमंडगंज, मीरजापुर,22 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां की तहरीर पर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में तैनात लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार पटेल के विरुद्ध शुक्रवार की देर रात छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां ने शुक्रवार शाम को थाने में तहरीर देकर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में तैनात लैब टेक्नीशियन पर जांच के नाम पर बेटी के साथ छेडख़ानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।दी गई तहरीर में युवती की मां ने आरोप लगाया था कि बीते गुरुवार को 18 वर्षीया बेटी पिता के साथ जांच रिपोर्ट दिखाने और दवा इलाज के लिए नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज गई थी। एलटी ने पिता को चाय लाने के लिए अस्पताल से बाहर भेज दिया। उसी दौरान एलटी जांच के नाम पर बेटी के साथ छेडख़ानी करने लगा। पिता के साथ घर पहुंची पुत्री ने एलटी द्वारा की छेडख़ानी के बारे में बताया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार पटेल के विरुद्ध छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज के लैब टेक्नीशियन के विरुद्ध छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

